“क्यूँ खेलते है लड़के लड़कियों के दिल से” प्रीती की लव स्टोरी इन हिंदी

मेरा नाम आयशा है और मैं आपको अपनी बेस्ट फ्रेंड प्रीती की कहानी सुनाने जा रही हू। इस लव स्टोरी इन हिंदी को end तक ज़रूर पढ़े।

Love Dhoka Story in Hindi

आज मैं आप लोगों को अपनी एक सहेली प्रीति की कहानी सुनाती हूँ। प्रीति बहुत खूबसूरत थी। उस समय हम लोग 12 में पढ़ रहे थे। एक फ्रेंड के बर्थडे में प्रीति की मुलाकात आशू से हुई। आशू पहली नज़र में ही प्रीति की खूबसूरती का दीवाना हो गया था। उसने प्रीति को फ्रेंडशिप का ऑफर दे दिया। लेकिन प्रीति ने मना कर दिया। आशू लगातार उससे मिलने की कोशिश करता रहा। कभी वो कोचिंग तो कभी स्कूल के बाहर खड़ा प्रीति को दिखाई दे जाता। आखिर में प्रीति ने आशू से दोस्ती कर ही ली।

आशू ने प्रीति से अपनी सभी सहेलियों से मिलवाने को कहा। उसने हम सब से कहा कि तुम लोग मुझे भैया कहा करो  प्रीति को छोड़ कर बाकी सब को मैं अपनी बहन समझता हूँ। हम सब उससे बहुत इंप्रेस हो गये। सबकी नजर में अच्छा बने रहने के लिए आशू प्रीति से हम लोगों के सामने मिलता था। कभी प्रीति का हाथ भी नहीं पकड़ता था।

नेहा की लव स्टोरी इन हिंदी

प्रीति अब आशू के प्यार में पड़ गई थी। सुबह शाम उसको आशू ही दिखाई देता था। लेकिन ये सब आशू का नकली चेहरा था। वो बस प्रीति को पाना चाहता था।

एक दिन प्रीति के घर पर कोई नहीं था। आशू वहाँ आ पहुँचा। उसके इरादे बहुत गलत थे लेकिन दरवाजे पर आहट हुई तो वह पीछे के दरवाजे से भाग निकला। आशू लगातार प्रीति से अकेले में मिलने का दवाब बना रहा था।

राहुल और शिखा की प्यारी सी लव स्टोरी इन हिंदी

लव स्टोरी इन हिंदी

love dhoka story in hindi

एक दिन मैंने कोचिंग से घर आते समय एक लड़की को उसके साथ बाइक पर देखा। वो लड़की आशू के साथ लिपट कर बैठी हुई थी। मैंने तुरन्त प्रीति को फोन करके सारी बात बताई। प्रीति को यकीन ही नहीं हो रहा था कि इतना सीधा सा दिखने वाला आशू ऐसा कर सकता है। अपना शक दूर करने के लिए प्रीति ने आशू को फोन मिलाया। आशू ने पहले तो फोन ही नहीं उठाया, कई बार फोन करने पर उसने फोन उठाया तो झूठ बोलने लगा कि मैं तो कॉलेज में हूँ। प्रीति को अब उसे रंगे हाथ पकड़ना था।

एक छोटी सी सैड लव स्टोरी इन हिंदी

प्रीति को अचानक याद आया कि आशू उसको एक फ्रेंड के रूम पर आने के लिए फोर्स करता था। प्रीति मेरे घर आई, हम दोनों स्कूटी से उसके फ्रेंड के रूम पर पहुंच गये। हमारा शक सही था। आशू हमें वहीं पर उस लड़की के साथ मिला। वो लड़की पिछले दो साल से आशू की गर्लफ्रेंड थी। प्रीति को बहुत धक्का लगा। उसने उसी वक़्त आशू से अपना रिश्ता ख़तम कर दिया। प्रीति आज भी यह सोच कर सहम जाती है कि अगर वो आशू की बात में आकर उस कमरे पर चली गई होती तो शायद अनर्थ हो जाता।

दोस्तों ये थी प्रीती की लव स्टोरी इन हिंदी। लडको का यूँ लड़कियों के दिल से खेलना बहुत आम हो गया है आजकल। लडको को पता होना चाहिए कि रिश्ते में किसी एक गलती से लड़की की ज़िन्दगी खराब हो सकती है। अगर लड़की रिलेशनशिप में physical हो जाए और बाद में लड़का ब्रेकअप कर ले तो लड़के का तो कुछ नहीं बिगड़ता लेकिन लड़की की life ख़राब होना तय है।

Also read more – 

दोस्तों आपको यह Cheating love story in hindi कैसी लगी, हमें जरूर बताये और आपके पास भी कोई कहानी हो तो हमें मेल करे, कहानी को जल्दी पब्लिश किया जायेगा।

6 Responses

  1. Song writer sanjay gurjar mo.9610372319 says:

    Gjb

  2. Govind says:

    Mai apki bato se sehmat hu.par ek yeah v h ki har ladka aisha nai hota h aur apki ye kahani badhiya thi.

  3. Deep says:

    Aapki story se me bilkul shmat hu waqai ese hote h kuch ldke lekin har ladki bhi eksi nhi hoti me bhi apni lover ko bhot pyar kiya mene kabi use apni gf nhi kha humesha apni wife manta tha or saadi bhi krne wala tha dono ke ghar wale bhi agree ho gye lekin pta nhi itna kuch hone ke baad bhi muje dhoka deti rhi or ab khti h ki humare beach me koi rista nhi h me use ab bhi lotkr aane ka intjaar kr rha hu

  4. Vishal Garg says:

    Ladkon Ke Baare Mein Tumhari Ghatiya Soch Ki Main Kadi Ninda Karta Hoon

  5. Nilu says:

    Hey kya hm aapka story YouTube channel k liye le sakte h pls reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिना परमिशन कॉपी नहीं कर सकते