माइकल (गैंगस्टर) की कहानी भाग 4 Gangster Story in Hindi

Michele Gangster Story Part 4 – Mafia Story in Hindi

माइकल को जब यह पता चला कि उसके मम्मी – पापा इस दुनिया में नही रहे और उसका कारण डेविड है, तो वह डेविड से बदला लेने के लिए रात के समय में जैल के सरिए तोड़कर भाग जाता है। रात को पहरा देनेवाले हवलदारों ने उसको रोकने की बहुत कोशिश की, लेकिन सारी कोशिश नाकाम हुई। माइकल सबको धूल चटाकर वहां से फरार हो गया।

माइकल अपने घर गया और अपनी कार लेकर डेविड के घर गया। घर के आसपास जो पहरेदार थे, उनको एक – एक करके वह मारता चला गया और आखिर उस कमरे में जा पहुंचा जहां डेविड सोया हुआ था। डेविड को उसने एक लात मारी और बिस्तर से जमीन पर गिरा दिया। “ साले कुत्ते, कमीने तूने मेरा परिवार मुझसे छीन लिया, अब तू मेरे हाथो से नही बचेगा ?” माइकल ने गुस्से में कहा। यह कहने के बाद उसने डेविड को पीटना शुरू किया। उसको तब तक मारने लगा, जब तक की उसका आखिरी समय नही आ गया। हाथ से, लातो से, लकड़ी से जो चीज हाथ में आई उससे उसको पीटने लगा। अंत में उसने तलवार उठाई और उससे डेविड की हत्या कर दी। शहर का सबसे बड़ा डॉन,‘ डेविड ’ अब इस दुनिया से जा चुका था। डेविड के हत्या के बाद, माइकल उस प्रदेश का डॉन बन गया और उस शहर पर राज करने लगा।

Gangster Story in Hindi

Mafia Story in Hindi

माइकल ने विदेश से बहुत सारे कुशल सिपाही मंगवाए, जो काम में उसकी मदद कर सके। माइकल का अब कानून से भी विश्वास उठ चुका था। कानून को अब वो मुठ्ठी में लेकर घूमता था। सारे पुलिस ऑफिसर और बड़े – बड़े नेता भी माइकल से डरते थे। सब जानते थे की माइकल ने कितने गुनाह किए है, लेकिन किसी की हिम्मत नही होती थी, उसको गिरफ्तार करने की। माइकल के मन में बुरे विचार आने लगे और वो सोचने लगा कि जिस प्रदेश ने उसके मां – बाप छीन लिए, इतने सालो जिस प्रदेश ने उसको गरीबी में रखा था, उसको वह तबाह कर देगा। उसकी सोच अब एक आतंकवादी जैसी हो चुकी थी। माइकल ने अपने साथी मित्रो के साथ बॉम्ब ब्लास्ट की योजना बनाई और शहर के कई हिस्सों में ब्लास्ट करवाए। कई लोगों की जाने गई और कई लोग घायल हुए। माइकल ने कई बैंकों में डकैती करवाई, विदेशी ड्रक्स को बेचा, शराब बेचा, कई रईस परिवार को लुटा और अमीर बन गया। माइकल अब सबसे अमीर इंसान बन चुका था। उसके पास अब वो सब कुछ था, जो उसको चाहिए था। उसके पास प्राइवेट प्लेन भी था। दुनिया की सबसे महंगी गाड़ियों में वह घूमता, सबसे महंगी सिगरेट और शराब पीता।

माइकल,भारत देश पर राज करना चाहता था। उसने हर जगह अपना डर बनाया। जिस जगह भी माइकल जाता, वहां के लोग माइकल से इतना डरते की सब काम छोड़कर भाग जाते। जहां माइकल के कदम पड़ते, वहां के लोग अपने घरों में छुप जाते, अपनी दुकानें बंद कर देते और यहां तक की ट्राफिफ पुलिस भी भाग जाते। माइकल का खौफ पूरे देश में छाया हुआ था। हाल इतना बुरा हो चुका था की देश की पुलिस ने अपने घुटने टेक दिए थे, क्योंकि माइकल ने कई बड़े अफसरों की हत्या कर दी थी। उसके डर से बड़े – बड़े नेता भी कांपते थे। अब एक ही उम्मीद की किरण थी, वो था, जनरल शिवप्रताप सिंह। वो अपनी वफादारी और फर्ज़ के लिए जाने जाते थे। अपने फर्ज के खातिर वह कुछ भी करने के लिए तैयार थे। एक गोपनीय मिशन से वो विदेश में थे। उनको वो मिशन रोककर भारत आने का आदेश दिया। जनरल ने भारत आकर माइकल के बारे में सारी जानकारी ली और उसको खत्म करने की योजना बनाई।

A Gangster Story in Hindi

माइकल अब भारत का सबसे अमीर व्यक्ति बन चुका था। माइकल ने सोचा की अब वह इस देश को छोड़कर भाग जायेगा और दूसरे देश में जाकर रहेगा और दूसरे देश को लूटेगा। वह हवाई मार्ग से दूसरे देश में जाने की तैयारी कर रहा था। माइकल के पास प्राइवेट प्लेन भी था। माइकल अपने २ साथियों के साथ प्लेन में बैठा। माइकल ने अपनी सुरक्षा के लिए ५ प्लेन ओर लिए, जिसमे उनके कुछ साथियों को बिठाया। माइकल ने गोली न लगे इसके लिए बुलेट प्रूफ जैकेट भी पहना था ।साथ ही एक से बढ़कर एक बंदूके ली, कुछ बॉम्ब लिए।उसने अपने २०० साथियों को शहर में रखा और जनरल और उनके कमांडो को मारने के आदेश दिया।जनरल अपने कमांडो को लेकर इस युद्ध के लिए तैयार हो गए। उनके कुछ कमांडो ये २०० दुश्मनों का सामना कर रहे थे। सामना करते करते हमारे कई जवान शहीद हो गए और बाकी के जवान देशभक्ति से हिम्मत करके, इन देशद्रोहियों का सामना कर रहे थे। चारो तरह गोलियों की आवाजे, बॉम्ब की आवाजे सुनाई दे रही थे। सिर्फ धरती पर ही नही आसमान पर भी युद्ध हो रहा था। जनरल के आदेश से कुछ साथियों ने प्लेन में बैठकर दुश्मनों पर हमला किया। आसमान में भी गोलियों की खतरनाक फायरिंग हो रही थी। साथ ही माइकल के साथियों ने बॉम्ब फायरिंग से जनरल के कमांडो के ३ प्लेन उड़ा दिए, जिसमे हमारे काफी जवान शहीद हो गए। बाकी २ प्लेन बचे थे जिसमे १ प्लेन में जनरल था और दूसरे प्लेन में कुछ कमांडो। सबने भारत माता की जय का नारा लगाकर फिर से युद्ध शुरू किया और देखते ही देखते माइकल के ५ प्लेन को ढेर कर दिया। यहां नीचे हमारे कमांडो ने माइकल के कई साथियों को मार गिराया।

जनरल ने अपने प्लेन में बैठे – बैठे माइकल पर गोली चलाई, लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट की वजह से माइकल को गोली नही लगी। माइकल कई बार लगातार गोलियां चलाई, लेकिन माइकल पर उसका कोई असर नहीं हुआ। जनरल गुस्सा हो गया और उसने अपने कमांडो को आदेश दिया की प्लेन को बॉम्ब से उड़ा दो। बॉम्ब फायरिंग से प्लेन को खत्म करने में हम कामयाब रहे। माइकल जिस प्लेन ने बैठा था, वह प्लेन ढेर हो चुका था।

उस दिन हमारे पूरे देश ने उत्सव मनाया था। सबने खुशियां मनाई और जनरल का सभी ने फूलों से स्वागत किया। यह बात एलिना को पता चली, तो एलिना को जनरल पे बहुत गर्व हुआ। वह उसकी दीवानी हो गई। माइकल के बाद अगर उसका दिल किसी पे आया है, तो वो जनरल था। उसको दुःख नहीं था की माइकल मर गया, लेकिन उसको खुशी थी की एक देशद्रोही हमारे देश से खत्म हुआ। माइकल की मृत्यु के बाद, एक पत्रकार को माइकल के जीवन के बारे में विस्तार से जानना था और उसका एक लेख अखबार में प्रकाशित करना था। इस वजह से उन्होंने अपनी ऑफिस में, एलिना और जनरल को बुलाया। कुछ वक्त तक पत्रकार ने दोनों के साथ चर्चा की। एलिना ने माइकल के बारे में सब बताया, जो वह जानती थी। जनरल ने भी माइकल को मारने की क्या योजना बनाई थी और कैसे वह सफल साबित हुई? उसके बारे में चर्चा की। फिर दोनों ने वहां से विदा ली। जाते – जाते जनरल ने एलिना से माइकल और उसके प्यार के बारे में, वह पहले कैसा था? कैसे बदलाव आया ? सब जानकारी प्राप्त की। अगले कुछ दिनों जनरल, एलिना से मिलता रहा और माइकल के बारे में पूछता रहा। वह भी मन ही मन एलिना को पसंद करने लगा। दोनों रोज मिलते और एक दूसरे से बाते करते। धीरे-धीरे दोनो को ही एक दुसरे से प्रेम हो गया। कुछ दिनों बाद अखबार में लेख छिपा और जनरल की सबने काफी प्रसंशा की। कुछ दिनों बाद एक सम्मान समारोह रखा गया, जहां जनरल को बुलाया गया। वहां देश के सारे दिग्गज नेता, सारे ऑफिसर्स, कुछ खास मेहमान उपस्थित रहे। हमारे प्रधान मंत्री ने, जनरल के सम्मान के लिए, फूलों का हार लेकर मंच पे जाने के लिए अपने कदम बढ़ाए। अचानक, दूर से आवाज आई, माइकल अभी जिंदा है। वहां पे मौजूद सारे देशवासी स्तब्ध रह गए।

भाग ५ बहुत जल्द…

Also, Read More:

1 Response

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिना परमिशन कॉपी नहीं कर सकते