सच्ची कहानी एक असली हीरो की – Inspirational Story in Hindi for Success

दोस्तों क्या आपने कभी जूलियो इग्लेसियस story सुनी है? अगर नहीं सुनी तो इस कहानी को ज़रूर पढ़े क्यूंकि इस कहानी में आप जानेंगे कि कैसे एक टॉप के फुटबॉलर ने अपने पैर खोकर भी हार नहीं मानी और अपनी ज़िन्दगी में सफलता हासिल की. तो आईये पढ़ते है इस बहुत ही प्रेरणादायक कहानी को:

एक लड़का था, जिसकी उम्र करीब 10 साल की थी। बचपन से ही उसे फुटबॉल खेलना बहुत पसंद था। उसका सपना था कि वो बड़े होकर फुटबॉलर बने और अपनी पसंदीदा क्लब रियल मेड्रिड कास्टिला की ओर से फुटबॉल खेले। वर्षों की कड़ी मेहनत और लगन की वजह से एक दिन उस लड़के का ये सपना साकार हो गया। उस लड़के को रियल मेड्रिड की ओर से खेलने के लिए साइन कर लिया गया। वो लड़का एक बहुत ही अच्छा गोलकीपर था। इसलिए लोग ऐसा भी कहने लगे कि आने वाले दिनों में ये देश का नंबर वन गोलकीपर बन जाएगा।

Inspirational Story in Hindi for Success

Inspirational Story in Hindi for Success

लोग कहते हैं कि फुटबॉल के प्रति उस लड़के का जुनून देखते ही बनता था, जैसे ही वो मैदान में उतरता, चारों ओर से बस उसका ही नाम सुनाई देता। एक दिन वो लड़का अपने कुछ दोस्तों के साथ कहीं घूमने निकला। तभी अचानक उसका एक्सीडेंट हो गया। लड़के को इतनी गहरी चोट आई थी, कि वो लड़का पैर के नीचे के हिस्से से पैरालाइजड हो गया। दुनिया का नंबर वन फुटबॉलर और गोलकीपर बनने का ख्वाब देखने वाला लड़का अब खुद से हिल भी नहीं सकता था। डॉक्टर्स ने ये साफ कह दिया कि खेलना तो दूर शायद ये अब कभी सही से चल भी ना पाए।

Inspirational Story in Hindi for Success

लंबे समय तक बिस्तर पर पड़े होने की वजह से उस लड़के का जीवन बहुत दर्दनाक और नीरस हो गया। फिर लड़के ने अपने इस दर्द को कम करने के लिए एक गिटार मंगवाया। लड़का दिन- रात गिटार बजाता और अपने दर्द को धीरे- धीरे भूलने लगा। जैसे- जैसे समय बितता गया, उसने कविताएं और गाने लिखना भी शुरू कर दिया। लड़का धीरे- धीरे अपनी जिंदगी को सामान्य बनाने लगा। एक्सीडेंट के करीब पांच साल बाद उस लड़के ने एक सिंगिंग कॉम्पटिशन में भाग लिया, जिसमें उसमें ‘लाइफ गोज ऑन द सेम’ गाना गाया और फर्स्ट प्राइज भी जीता।

हालांकि कि एक्सीडेंट का शिकार होने के बाद वो लड़का कभी फुटबॉल तो नहीं खेल सका, लेकिन संगीत की दुनिया में उसने अपना नाम कमा लिया। संगीत की दुनिया में अब उसका नाम 10 बड़े मशहूर गायकों में शुमार है। अब तक उस मशहूर गायक के 1000+ से अधिक एल्बम भी आ चुके हैं।

वो लड़का है स्पेन के मशहूर सिंगर जूलियो इग्लेसियस (julio iglesias)। जूलियो जोसे इग्लेसियस डे ला क्यूवा एक स्पेनिश गायक और गीतकार है। साल 1983 में जूलियो ने दुनियाभर में सबसे अधिक भाषाओं में गाने रिकॉर्ड करने का जश्न मनाया था।

 

ऐसे में इस कहानी से हमें ये सीख मिलती है कि इंसान को कभी भी हार नहीं मानना चाहिए। किसी भी तरह की परेशानियां क्यों ना हों, इंसान को उससे भागने के बजाए उससे लड़ने और आगे बढ़ने की सोच रखनी चाहिए। हमें हर विपरीत परिस्थितियों में भी संयम और धैर्य से काम लेना चाहिए। वो कहावत बिल्कुल सही है किअगर एक रास्ता बंद होता है, दूसरे कई और रास्ते जरूर हमारे लिए खुल जाते हैं।

Also, Read More:-

julio iglesias inspirational story in hindi आपको कैसी लगी हमें Comment में बताये।

5 Responses

  1. Tk says:

    Julio Iglesias ki kahani wikib me prenna dayak Hai Miss Shalini Singh
    Yah Kahani Hamen sikhati hai ki Jivan Mein hame Kabhi v Har Nahin Manni chahie.
    thanks

  2. Mahesh Yadav says:

    achi story hai jo apne share ki hai. es kahani se hume sikh milti hai. hume kbi bhi har nahi manani chaiye.

  3. Vandana says:

    Very nice story

  4. Vandana says:

    Very nice story

  5. Anu Bhardwaj says:

    Beautiful Story. This is so inspiring.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिना परमिशन कॉपी नहीं कर सकते