बदलाव – प्यार में धोखा Sad Love Story and Dhoka in Hindi

Sad Love Story and Dhoka in Hindi

एक रूबी नाम की लड़की थी। वो खुद से बहुत नफरत औऱ घृणा करती थी, क्योंकि वह अंधी थी। उसने आज तक कभी दुनिया नहीं देखी थी। यूँ तो वो सबसे नफरत करती थी ,लेकिन दानिश को छोड़ कर!

दानिश, रूबी का बॉयफ्रेंड था। वो रूबी को बहुत प्यार करता था। रूबी अंधी थी यह जानते हुए भी दानिश उसके लिए कुछ भी करने को तैयार था। दोनों के रिलेशन के चार साल हो गए थे। अब दानिश ने मौका पाकर रूबी से कहा,”रूबी, तुम्हे तो पता है, मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं। क्या तुम मुझसे शादी करोगी?”

dhokha story in hindi

यह सुनकर रूबी के आँखों में आंसू आ गए। उसने दबी आवाज़ में कहा,”लेकिन दानिश, तुम्हें तो पता है, की मैं कुछ देख नहीं सकती, तो फिर…”

दानिश ने रूबी की बात को काटते हुए कहा,”तुम्हे पता है, की मुझे इससे कोई फर्क नही पड़ता। मैं क्या करूँ के तुम मुझसे शादी को तैयार हो जाओ।”

रूबी ने मज़ाक में कहा ,”जिस दिन मैं अपने आँखों से दुनिया देख पाउंगी, उसी दिन मैं तमसे शादी करूँगी।”

कुछ दिन बीत गए, फिर दानिश रूबी को हॉस्पिटल ले कर गया और डॉक्टर से बात करने पर पता चला के उन्हें रूबी को ठीक करने के लिए किसी eye donor की जरूरत होगी।

अगले दिन ,रूबी के लिए eye donor मिल गया। और ऑपरेशन के बाद रूबी ने पहली बार दुनिया देखी, वो बहुत खुश थी। जब ऑपरेटर थिऐटर के बाहर रूबी ने दानिश को देखा, तो उसकी खुशी गायब हो गई।

dhoka (a true love story)

उसने देखा दानिश अंधा था। उसने दानिश को अंधा देख कर रूबी ने उसे ठुकरा दिया। दानिश के आँखों मे आंसू थे। उसने वहां से जाते वक्त रूबी से बस इतना कहा,”मेरी आँखो का ख्याल रखना।”

दोस्तों,जब हमारी परिस्थितियाँ बदलती हैं, तो हमारा मन भी बदलता है। लोग चीज़ों को अलग परिस्थितियों में अलग तरह से देखते है।रूबी यह भूल गयी के दानिश ने उसे अंधा जानकर भी बहुत प्रेम किया। यहाँ तक कि रूबी को पाने के लिए दानिश ने अपनी आँखें भी गवा दी। बदले में रूबी ने दानिश को अंधा पाकर, उसे छोड़ने में ज़रा भी देर नहीं कि।

Also Read –

heart touching bewafa love story in hindi आपको कैसी लगी हमें जरूर बताये और आपके पास भी कोई कहानी तो हमें भेजे ,जल्दी पब्लिश किया आएगा.

2 Responses

  1. asfak khan says:

    very sad story

  2. Parinita says:

    प्रतिलिपि पर लिखें,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिना परमिशन कॉपी नहीं कर सकते